04/02/2026 आज का विषय – भारत का संविधान – भाग (6) राज्य – अनुच्छेद  (176)

संविधान ही जीवन है
जय संविधान


LIVE संविधान संरक्षक संघ पाठशाला
🙏द्वारा संचालित🙏
🇮🇳 संविधान संरक्षक संघ 🇮🇳


*भारत का संविधान* की लाइव चर्चा में *हम भारत के लोगों का*

🙏स्वागत है🙏

04/02/2026 दिन – बुधवार
08:00pm

स्थाई लिंक
https://meet.google.com/eds-yjcy-jdm

आस्थाई लिंक
meet.google.com/guf-qrka-nhb
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
इस पाठशाला का मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों की संवैधानिक समझ को विकसित करना है।

आइए इस मुहिम का हिस्सा बनकर इसे सफल बनाएं।

🧭पाठशाला शुरू होने का समय🧭
शाम 8:00 से 8:20 बजे तक संविधान की उद्देशिका और संविधान में दिये गये नागरिकों के मौलिक कर्तव्य संकल्प पत्र के रूप में पाठन करके समझना
8:20 से 9:00 बजे तक संबन्धित अनुच्छेद पर चर्चा
9:00 से 9:30 बजे तक चर्चा किए गये अनुच्छेद पर प्रश्न उत्तरी
9:30 से 9:55 तक आईपीसी की धारा की चर्चा
10:00 राष्ट्रीय संविधान गीत के साथ पाठशाला का समापन।
”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””‘”””
                    आज का विषय
                 भारत का संविधान
                        भाग (6)
                         राज्य

अध्याय 3—-राज्य का विधान-मंडल
                      साधारण

             अनुच्छेद (176)

राज्यपाल का विशेष अभिभाषण
(1) राज्यपाल, ²[विधान सभा के लिए प्रत्येक साधारण निर्वाचन के पश्चात्‌ प्रथम सत्र के आरंभ में] और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में विधान सभा में या विधान परिषद् वाले राज्य की दशा में एक साथ समवेत दोनों सदनों में अभिभाषण करेगा और विधान-मंडल को उसके आह्वान के कारण बताएगा ।

(2) सदन या प्रत्येक सदन की प्रक्रिया का विनियमन करने वाले नियमों द्वारा ऐसे अभिभाषण में निर्दिष्ट विषयों की चर्चा के लिए समय नियत करने के लिए ³*** उपबंध किया जाएगा ।
$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
==============≈=======
                    अध्याय (14)
पूछताछ और परीक्षणों में आपराधिक अदालतों का क्षेत्राधिकार

                      धारा(197)

पूछताछ और परीक्षण का सामान्य स्थान

सामान्यतः प्रत्येक अपराध की जांच और मुकदमा उस न्यायालय द्वारा किया जाएगा जिसके स्थानीय अधिकार क्षेत्र के भीतर यह अपराध किया गया है।

;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;

हमारा अभियान , हर घर संविधान
🇮🇳🙏 जय संविधान 🙏🇮🇳

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top